गौरेया दिवस पर.....

*गौरेया*
गाँव अब शहर होने लगे,
पंछी आसरा (घोंसला) खोने लगे।
चींचीं करती फुदकती थी गौरैया,
अब कहीं दिखाई नहीं देती भैया।
भोर होते ही करती थी खुशियों का संचार,
घर की मुँडेर से आँगन में अपने पंख पसार।
अब छत पर रीता रहता है भगोना,
तुम बिन सूना सूना है घर का कोना।
दादी डालती थी आटे की गोलियांँ,
और चाँवल के दाने।
कुल्हड़ में पानी रखती बच्चों को पिलाने।
कभी चिड़ियों का परिवार आता हमें रिझाने 
पंख फड़फड़ा कर जैसे जाल बिछाने,
चींचीं चूँ चूँ की भाषा में प्रेम सिखाने
टकटकी लगाए देखते हम तुम्हें बुलाने।
न कोई पिंजरा न घोंसला था घर में,
फिर भी तुम आती नित हमारे दर में। 
भर उड़ान नापती घर का कोना कोना,
फुर्र फुर्र की आहट और चिड़ा से लड़ना,
चहचहाना रूठना फिर उड़ जाना।
दाना चुग्गा कर दर्पण में निहारना,
चोंच मारना और उड़ान भर आना जाना।
अब क्यों नहीं आती मेरे अँगना?
क्या अब लोग तुम्हें प्यार नहीं करते?
या तुम्हारा मन भर गया है।
इस तकनीकी युग में इंसान,बंधन गया है।
तुम्हें देखने का समय कहाँ,
तुम्हारी परवाह का दाना पानी कहाँ? 
अब वो चींचीं का शोर थम गया है,
कोटर पोखर घर में अब तुम्हारा ठौर कहाँ?
प्यारी गौरैया अब क्यों नहीं आती?
पहले बहुत आती थी, याद मन से नहीं जाती।
गौरेया तुम क्यों नहीं आती?
तुम बिन जैसे छाई है उदासी।
✍️ सीमा अवस्थी
 भाटापारा छत्तीसगढ़।





Popular posts from this blog

"नारी सम्मान पर अभिव्यक्ति"

*जन्माष्टमी*कान्हा कब तुम आओगे ?दरस को प्यासी तरसे अखियाँ,कब आकर दरस दिखाओगे?कान्हा कब तुम आओगे ? अब धेनु नहीं कानन जाती,अब कहांँ माखन मिश्री दूध मलाई ?मुरली का जादू भी खो रहा,क्या मुरली अधर लगाओगे? कान्हा कब तुम आओगे ? हर कदम पर दुशासन दुर्योधन ,राह में शीश उठाते हैं।चीर हरण करने को आतुर,एक पल भी न घबराते हैं । शिशुपाल का वध करने को, क्या सुदर्शन चक्र चलाओगे?कान्हा कब तुम आओगे? घर घर हैं धृतराष्ट्र गांधारी,पुत्र प्रेम या सत्ता सुख हो,अनाचार की चलती आरी , क्या दंभी को सद्गमार्ग दिखाओगे?कान्हा कब तुम आओगे ?समाज हो रहा पथ भ्रमित, मानवता पर प्रपंची घेरा,गीता का ज्ञान सुनाकर,क्या कर्तव्य पथ समझाओगे?कान्हा अब तुम आओगे?अजब बात थी त्रेता द्वापर ,अब कलयुग के चंगुल का फेराकलयुग का त्रास मिटानेक्या कल्कि रूप में आओगे?कान्हा कब तुम आओगे?दरस को प्यासी तरसे अखियाँकब आ के दरस दिखाओगे?कान्हा तुम कब आओगे?✍️ डॉ सीमा अवस्थी 'मिनी' भाटापारा छत्तीसगढ़।*श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई*....🙏

गीतिका