अनुभूति

तुम्हारी स्मृति,
जैसे किसी शिलालेख पर
उकेरी गई लिपि हो
मैंने सहेज रखी हैं मन में।
अनावरण पर,
जब शब्द उमड़ आते हैं,
तो रचती हूँ सुघड़ नई कविता,
पंछी हो तुम,
एक अपरिचित,
न जाने कैसे ?
चिर परिचित हो गये,
स्मरण भरे उस पल को,
विस्मित हो यही सोचतीं हूँ।
अधरों पर मुस्कान बिखेर,
ओझल हो जाते हैं।
मेरी लेखनी में तुम ,और
तुम्हारा जीवन्त प्रेम,
कब तक का साथ है,
यह पता नहीं 
किन्तु जब तक तुम 
हो स्पंदन में ,
लिखूँगीं हर दिन 
एक नई कविता ।
प्रेम का मधुमास 
और प्रीत की व्यथा,
संघर्ष का आनन्द, और 
विषाद पतझड़ सा,
मन के कोरे कैनवास पर
उभरते जीवन के विविध रंग ,
सावन सा तुम्हारा अस्तित्व,
इसमें रंग में रंग मैं भी,
पंछी हो गई हूँ।

✍️ स्वरचित
डॉ सीमा अवस्थी 'मिनी'
भाटापारा, छत्तीसगढ़ 
१९मार्च२३

Popular posts from this blog

"नारी सम्मान पर अभिव्यक्ति"

*जन्माष्टमी*कान्हा कब तुम आओगे ?दरस को प्यासी तरसे अखियाँ,कब आकर दरस दिखाओगे?कान्हा कब तुम आओगे ? अब धेनु नहीं कानन जाती,अब कहांँ माखन मिश्री दूध मलाई ?मुरली का जादू भी खो रहा,क्या मुरली अधर लगाओगे? कान्हा कब तुम आओगे ? हर कदम पर दुशासन दुर्योधन ,राह में शीश उठाते हैं।चीर हरण करने को आतुर,एक पल भी न घबराते हैं । शिशुपाल का वध करने को, क्या सुदर्शन चक्र चलाओगे?कान्हा कब तुम आओगे? घर घर हैं धृतराष्ट्र गांधारी,पुत्र प्रेम या सत्ता सुख हो,अनाचार की चलती आरी , क्या दंभी को सद्गमार्ग दिखाओगे?कान्हा कब तुम आओगे ?समाज हो रहा पथ भ्रमित, मानवता पर प्रपंची घेरा,गीता का ज्ञान सुनाकर,क्या कर्तव्य पथ समझाओगे?कान्हा अब तुम आओगे?अजब बात थी त्रेता द्वापर ,अब कलयुग के चंगुल का फेराकलयुग का त्रास मिटानेक्या कल्कि रूप में आओगे?कान्हा कब तुम आओगे?दरस को प्यासी तरसे अखियाँकब आ के दरस दिखाओगे?कान्हा तुम कब आओगे?✍️ डॉ सीमा अवस्थी 'मिनी' भाटापारा छत्तीसगढ़।*श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई*....🙏

गीतिका